एंड्रॉयड के लगातार पॉपुलर होने के बावजूद भी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन एप्पल का iPhone 6S है.
मार्केट शेयर की बात करें तो फिलहाल 80 फीसदी एंड्रॉयड के पास है और महज 14.6 फीसदी ही एप्पल के पास है. इसके अलावा iPhone 6S दुनिया का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन भी बन गया है.
मार्केट रिसर्च फर्म कैन्टर की रिपोर्ट के मुताबिक 11 फीसदी मार्केट शेयर के साथ iPhone 6S अमेरिका का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है. जबकि iOS में 1.2 फीसदी शेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
iPhone7 लॉन्च होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और जारी किए हैं जिससे जाहिर है कंपनी और भी उत्साहित होगी. आंकड़ों के मुताबिक iPhone 6S दुनिया में पॉपुलर स्मार्टफोन की लिस्ट में नंबर-1 है. दूसरे नंबर पर एप्पल का ही दो साल पुराना iPhone 6 है जबकि तीसरे पायदान पर सैमसंग का फ्लैगशिप Galaxy S7 Edge है.
स्ट्रैटिजी ऐनालिटिक्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नील मैव्सटन ने कहा है, 'एप्पल का iPhone 6S फिलहाल दुनिया का सबसे मशहूर स्मार्टफोन है' उन्होंने कहा है कि और बेहतरीन फीचर्स की वजह से दर्जनों देशों में पॉपुलर है. इनमें खास, 4K वीडियो मल्टी टच डिस्प्ले और फिगरप्रिंट सिक्योरिटी हैं.