scorecardresearch
 

Facebook F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने दिखाई फ्यूचर प्रोजेक्ट्स की झलकियां

वर्चुअल दुनिया को कैसे असली दुनिया में मर्ज करें ये फेसबुक बखूबी जानता है. चाहे स्नैपचैट जैसे फिल्टर हो या फिर सोशल वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के जरिए सोशल स्पेस पर जाना हो. कैमरा इफेक्ट प्लैटफॉर्म का दायरा बढ़ाया जा रहा है और इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं.

Advertisement
X
फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग (रॉयटर्स)
फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग (रॉयटर्स)

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने दो दिन के डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 के दौरान कई अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी के लाने की तैयारी के बारे में बताया है. इस साल के आखिर तक फेसबुक और मैसेंजर प्लैटफॉर्म पर कई बदलाव मिलेंगे. वर्चुअल रियलिटी, ऑग्मेंटेड रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- ये तीन तरीकों से फेसबुक गूगल और ऐपल को टक्कर दे सकता है. इतना ही नहीं स्टैंडअलोन ऐप सपोर्ट से स्मार्टफोन कंपनियों के ऐप मार्केट प्लेस का भी खेल खराब हो सकता है.

वर्चुअल दुनिया को कैसे असली दुनिया में मर्ज करें ये फेसबुक बखूबी जानता है. चाहे स्नैपचैट फिल्टर हो या फिर सोशल वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के जरिए सोशल स्पेस पर जाना हो. कैमरा इफेक्ट प्लैटफॉर्म का दायरा बढ़ाया जा रहा है और इसमें लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं.

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने ऑग्मेंटेड रियलिटी कैमरा इफेक्ट . ये दरअसल टूल्स का हिस्सा जो डेवलपर्स को दिया जाएगा और वो फेसबुक के कैमरा प्लेटफॉर्म के लिए ऑग्मेंटेड रियलिटी ऐप बना सकें.

Advertisement

फेसबुक अपने प्लान और अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से आने वाले समय में गूगल और ऐपल को कड़ी टक्कर दे सकता है. क्योंकि फेसबुक ऐसे ऐप्स और टूल्स डेवलप कर कर रहा है जो स्मार्टफोन के मार्केट प्लेस के भरोसे नहीं रहेंगे. यानी इंडिपेंडेट ऐप.

Facebook F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस की खास बातें जो हैरान करने वाली हैं


Facebook F8 कॉन्फ्रेंस में हुए इन ऐलान ने टेक्नॉलॉजी जगत में मचाई हलचल,

फेसबुक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने 24 लेंस वाला वर्चुअल रियलिटी कैमरा पेश किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement