भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नए अनलिमेटेड ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की है जिसके तहत 249 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 10GB का डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा.
इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड ऑफ नेट कॉलिंग प्लान से भी फायदा होगा. जिसमें BSNL के नेटवर्क से किसी भी दूसरे नेटवर्क पर बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के फ्री में बात की जा सकेगी. लेकिन शर्त ये है कि ये कॉल आपको रविवार को छोड़कर बाकी दिन के बीच ही करना होगा और रविवार को पूरे दिन आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में BSNL ही एकमात्र कंपनी है जो ब्रॉडबैंड सेवा में इतने सस्ते दर पर 10GB डेटा पर डे डाउनलोड प्लान मुहैया करा रही है.
रिपोर्ट ये भी है कि BSNL के ब्रॉडबैंड सेवा को ग्राहकों से बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर आप भी सब्सक्राइब करना चाहते हैं तो अपने आसपास किसी भी BSNL सर्विस सेंटर में जाकर सकते हैं. इसके अवाला टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं.