scorecardresearch
 

'मेड इन इंडिया' iPhone के बारे में टिम कुक ने ये कहा

ऐपल भारत में iPhone का निर्माण शुरु कर सकती है, साथ ही भविष्य में ऐपल के रिटेल स्टोर्स भी नजर आ सकते हैं.

Advertisement
X
टीम कूक गुरुग्राम के एक स्टोर में
टीम कूक गुरुग्राम के एक स्टोर में

ऐपल के सीईओ टीम कुक ने बताया कि कंपनी भारत को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा कर रही है. जिसमें रिटेल स्टोर्स शामिल है. पत्रकारों से हो रही एक चर्चा के दौरान उन्होंने बोला कि 'हमने भारत में इनवेस्ट करने का मन बना लिया है और यकीन मानिए ये बहुत अच्छी जगह है.'

टिम कुक ने आगे बोला कि, 'नोटबंदी ने पिछले कुछ समय में इकोनॉमिक प्रेशर पैदा किया था. इसके बावजूद हमारी हुई, जिससे हम बेहद खुश हैं.'


टिम कुक ने नोटबंदी पर अपनी मंशा रखते हुए बोला कि, नोटबंदी का असर जिस ठीक तरीके से होना था वो हो नहीं पाया, आने वाले दिनों में ये सकता है. पर हां, लंबे अंतराल के बाद इस फैसले का असर दिख सकता है. बहरहाल हम भारत में ऐपल के कारोबार से बहुत खुश हैं.

Advertisement


पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर स्थितियां ठीक रहीं तो ऐपल भारत में iPhone बनाना शुरू कर सकता है.कंपनी ने भारत सरकार से यहां अपनी प्रोडक्शन फैक्टरी बनाने के लिए रियायत मांगी है. मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के अनुसार Apple ने पिछले साल भारत में की बिक्री की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement