वो आया और मैदान पर छा गया. उसका जादू ऐसा था कि विरोधी टीम देखती रह गई, जब आंखें खुली तो इतिहास बन चुका था. जी हां, क्रिकेट में नया सुपरमैन आ गया है. वो सुपरमैन है राजस्थान का तेज गेंदबाज दीपक चाहर, जिसने अपने पहले रणजी मैच में महज 10 रन देकर हैदराबाद के 8 विकेट उखाड़ लिए.