scorecardresearch
 

US Open: 20 साल की एलिसिया की तूफानी सर्विस... 14 साल पुराना रिकॉर्ड बराबर

अमेरिका की 20 साल की एलिसिया पार्क्स भले ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं... लेकिन अपनी तूफानी सर्विस के कारण वह यूएस ओपन की रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा गईं.

Advertisement
X
Alycia Parks (Getty)
Alycia Parks (Getty)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पहले दौर के मैच के दौरान 129 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की
  • वीनस विलियम्स के 14 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की

अमेरिका की 20 साल की एलिसिया पार्क्स भले ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं, लेकिन अपनी तूफानी सर्विस के कारण वह यूएस ओपन की रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा गईं.

पार्क्स ने फ्लाशिंग मीडोज के कोर्ट नंबर 13 पर ओल्गा डानिलोविच के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान 129 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की. इस तरह से उन्होंने सबसे तेज सर्विस करने के वीनस विलियम्स के 14 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की. डानिलोविच ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता.

अटलांटा की रहने वाली और छह फुट एक इंच लंबी पार्क्स के करियर का किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में यह पहला मैच था.

वीनस ने 2007 में यूएस ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान सबसे तेज सर्विस का रिकॉर्ड बनाया था. वह यहां दो बार चैम्पियन रह चुकी हैं, लेकिन पांव की चोट के कारण इस बार हिस्सा नहीं ले रही हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement