scorecardresearch
 

खेल रत्न के लिए सरदार सिंह का नाम भेजा गया

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान सरदार सिंह का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया.

Advertisement
X
सरदार सिंह
सरदार सिंह

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम के कप्तान सरदार सिंह का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया. साथ ही दानिश मुजत्बा, धर्मवीर सिंह, वी. आर. रघुनाथ, पी. आर. श्रीजेश और एस. वी. सुनील का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया.

एचआई ने महिला राष्ट्रीय टीम से असुंता लाकड़ा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानु और वंदना कटारिया का नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए भेजा. एचआई के महासचिव एम. मुश्ताक अहमद ने बताया, 'हमने जिन खिलाड़ियों का नाम भेजा है उन्होंने अपने खेल से खुद को साबित किया है और भारत को गौरवान्वित किया है.'

मुश्ताक अहमद के मुताबिक, 'इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है. मुझे उम्मीद है कि पूरा भारत भी पुरस्कारों से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएगा. सभी खिलाड़ियों का सपना राजीव गांधी खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार पाने का होता है और अपनी राष्ट्रीय पहचान के लिए यह सभी कड़ी मेहनत भी करते हैं.'

इनपुट IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement