scorecardresearch
 

पंकज आडवाणी एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कतर के दोहा में खेली जा रही एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक राउंड में प्रवेश किया.

Advertisement
X
पंकज आडवाणी
पंकज आडवाणी

भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने कतर के दोहा में खेली जा रही एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक राउंड में प्रवेश किया.

ने सीरियाई खिलाड़ी करम फातिमा के खिलाफ आसानी से 5-0 से जीत दर्ज की. लेकिन इससे पहले अंतिम 16 के मुकाबले के अंत में उन्हें हमवतन इशप्रीत चढ्ढा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा.

आडवाणी इशप्रीत पर 3-1 की बढ़त बनाए थे लेकिन इशप्रीत ने वापसी करते हुए दो फ्रेम जीत लिए. इससे निर्णायक फ्रेम आसान नहीं था लेकिन आडवाणी ने यह बाधा 66-43 से पार कर ली.

अब आडवाणी सेमीफाइनल में थाईलैंड के क्रितसानुत लर्तसातयाथोर्न से भिड़ेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement