बार्सिलोना ने अपने पूर्व स्टार नेमार के खिलाफ अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है और उनसे एक करोड़ डॉलर की मांग की है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेनिश क्लब ने यह भी मांग की है कि नेमार ने पिछले वर्ष अनुबंध को बढ़ाए जाने के समय जो राशि ली थी वह उसे वापस करें. क्लब ने फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार करने के बाद नेमार को बाय-आउट नियम के तहत 26.1 करोड़ डॉलर का भुगतान करने को कहा है.
बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, 'क्लब नेमार जूनियर से अनुबंध तोड़ने के कारण उस राशि को वापस मांगता है, जो उन्हें करार बढ़ाए जाने पर दी गई थी. इसके अलावा 85 लाख यूरो क्लब की छवि खराब करने और 10 प्रतिशत के एरियर की मांग करता है.'
बार्सिलोना ने कहा कि उन्होंने रॉयल स्पेनिश फुटबॉल महासंघ को नेमार के खिलाफ 11 अगस्त को बार्सिलोना की अदालत में दायर किए गए मुकदमे की प्रति भेजी है, ताकि वह उसे फ्रांस फुटबॉल महासंघ और फीफा के संबंधित अधिकारियों को भेज सकें.
बयान में कहा गया है, 'क्लब पीएसजी से अनुरोध करता है कि अगर खिलाड़ी भुगतान नहीं कर पाता है, तो उसे इसकी जिम्मेदारी लेना चाहिए.' नेमार ने कहा कि वह चार साल क्लब में गुजारने के बाद बार्सिलोना के अधिकारियों से दुखी थे.
Neymar having fun at PSG already...what a goal!
— The Football Lounge (@FootballLounge7)