scorecardresearch
 
गूगल पर भी चढ़ा टी20 फाइनल का खुमार, पेश किया खास डूडल

दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट सर्च इंजन गूगल पर भी क्रिकेट का खुमार चढ़ गया है. रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वर्ल्‍ड टी20 फाइनल से पहले गूगल ने क्रिकेट को समर्पित एक डूडल पेश किया है. अपने इस नए डूडल के जरिए गूगल ने बता दिया है कि क्रिकेट कितना लोकप्रि‍य खेल है.

Advertisement
X
Google Doodle

फाइनल मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारत ने 2007 में आयोजित पहला टी20 विश्‍व कप जीता था. श्रीलंका की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. पिछली बार के फाइनल में उसे अपने ही घर में वेस्टइंडीज से हार मिली थी.

गूगल ने टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को स्थापित करते हुए अपने डूडल में छह रंगीन तस्वीरें पेश की हैं. इन तस्वीरों में बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, बॉलर द्वारा गेंद को उछालने, दर्शकों का उत्साह और स्टम्प्स व गिल्लियां दिखाई गई हैं.

श्रीलंका के दो महान बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने इस फाइनल मुकाबले के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. ये दोनों श्रीलंका ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफल ट्वेंटी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं.

श्रीलंका और भारत की टीमें बीते तीन साल में दूसरी बार किसी आईसीसी आयोजन के फाइनल में भिड़ रही हैं. 2011 में दोनों टीमें वनडे क्रिकेट के वर्ल्‍ड कप के फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें भारत विजयी रहा था. भारत बीते तीन साल में तीसरी बार आईसीसी का कोई खिताब पाने का प्रयास करेगा. 2011 विश्व कप के अलावा भारत बीते साल चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीत चुका है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement