scorecardresearch
 

समय पर पूरे होंगे राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े काम: सिब्बल

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे.

Advertisement
X

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे.

सिब्बल ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने से छह सप्ताह पहले इससे जुड़े सभी आधारभूत ढांचे बनकर तैयार हो जाएंगे. केन्द्रीय मंत्री सिब्बल ने एक विशेष कार्यक्रम में कहा, ‘‘क्या आप किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए छह सप्ताह तक इंतजार नहीं कर सकते. भारत को टूटने मत दीजिए. भारत की विश्वसनीयता को बर्बाद मत होने दीजिए.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘शायद आप जो स्टेडियम देखें, वो विश्व के अन्य स्टेडियमों से बेहतर हों.’’

सिब्बल ने साथ ही खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर ध्यान दिए जाने का भरोसा जताया. देश के कुछ भागों में अनाज सडने की खबरों पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जितनी मात्रा की बात कही जा रही है वह ‘बहुत बढा-चढाकर’ पेश की गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement