scorecardresearch
 

धोनी को गेंदबाजी करने से डरता हूं : लाघलिन

चेन्नई के बेन लाघलिन को महेंद्र सिंह धोनी के लिये गेंदबाजी नहीं करनी होती है लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह नेट्स पर भी अपने कप्तान को गेंदबाजी करने से डरते हैं.

Advertisement
X

चेन्नई के बेन लाघलिन को महेंद्र सिंह धोनी के लिये गेंदबाजी नहीं करनी होती है लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह नेट्स पर भी अपने कप्तान को गेंदबाजी करने से डरते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज से पूछा गया कि उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किसने किया, उन्होंने कहा, ‘मैं धोनी को नेट्स पर भी गेंदबाजी करने से डरता हूं लेकिन जहां तक प्रभाव का सवाल है तो कोच का प्रभाव काफी रहा.

लाघलिन ने टी20 वेबसाइट से कहा, ‘स्वदेश में मेरे पिताजी और सभी कोच की भूमिका अहम रही लेकिन यहां धोनी को गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण है.

Advertisement
Advertisement