ESports Premier League 2021 लेवल 2 का सातवा दिन शानदार खेल के साथ आज खत्म हुआ। इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है. टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल रखा गया है।
ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमों ने लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई किया। लेवल 2 के डे 7 में कुल 8 मैच खेले गए। मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए। सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई।
मैप 2 पर्गेटरी के ओवरऑल स्टैंडिंग में रेजिलिएंस ईस्पोर्ट्स ने 66 अंकों और 16 किल पॉइंट्स के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। सरवाइवर्स ,63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि ट्रू रिप्पर्स ने 53 अंकों और 16 किल पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई।
मैप 3 कालाहारी के ओवरऑल स्टैंडिंग में पूरी तरह से ओवरऑल स्टैंडिंग में ट्रु रिपर्स ने 99 अंकों और 32 किल पॉइंट्स के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। जबकि नो चांस 85 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। और रेजिलिएंस ईस्पोर्ट्स ने 78 अंकों और 24 किल पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। मैप 4 बरमूडा के ओवरऑल स्टैंडिंग में आगे आगयी नो चांस शानदार प्रदर्शन के साथ और 114 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ट्र रिपर्स ने 106 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई।
मैप 5 पर्गेटरी के ओवरऑल स्टैंडिंग में भी ने चांस ने 149 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। आई एम द प्रो 128 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर रहे टरु रिपर्स ने 118 अंक बनाए। मैप 6 कलाहारी के ओवरऑल स्टैंडिंग में भी no चांस ने 167 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। टरु रिपर्स 141 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर रहे आई एम दा प्रो ने 149 अंक बनाए।
मैप 7 बरमूडा के ओवरऑल स्टैंडिंग में एक बार फिर नो चांस ने 195 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। आईएमद प्रो 179 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर रहे ट्र रिपर्स ने 153 अंक बनाए। मैप 8 पर्गेटरी के ओवरऑल स्टैंडिंग में एक बार फिर नो चांस ने 219 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया। रेजिलिएंस ईस्पोर्ट्स 194 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर रहे आई एम दा प्रो ने 169 अंक बनाए।
के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में ESPL 2021 मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते है। लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा । यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है।