scorecardresearch
 

ESPL 2021 ग्रुप डी डे 6 मैच हुआ संपन्न, जानिए परिणाम

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 2 का छटा दिन आज खत्म हुआ।ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 2 मैच अवलोकन

Advertisement
X
ESPL 2021 Group D
ESPL 2021 Group D

ESPL 2021 ग्रुप डी राउंड 2 का छटा दिन आज खत्म हुआ। ESports Premiere League 2021 इंडिया टुडे गेमिंग, इंडिया टुडे ग्रुप के गेमिंग और ईस्पोर्ट्स डिवीजन द्वारा घोषित एक फ्रैंचाइज़ी आधारित लीग है। टूर्नामेंट में 29 अगस्त, 2021 को होने वाले ग्रैंड फ़ाइनल में टॉप 8 टीमों के बीच वितरित 25,00,000 रुपये का एक विशाल प्राइज पूल है।

ESPL 2021 लेवल 1 ग्रुप डी डे 6 मैच

ग्रुप डी मैचों के पूरा होने के बाद कुल 22 टीमें लेवल 2 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप डी राउंड 2 चरण के अनुसार, कुल 12 मैच छटे दिन खेले गए। हर टीम ने कुल तीन मैच खेले। मैच बरमूडा, पर्गेटरी और कालाहारी नक्शों में खेले गए। सभी मैचों के अंकों को ध्यान में रखते हुए एक ओवरऑल स्टैंडिंग बनाई गई। ओवरऑल स्टैंडिंग से टॉप टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

लेवल 1 ग्रुप डी राउंड 2 मैच अवलोकन

DR2M17 में नॉटी इंडिया ने 120 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, आरएनएक्स ईस्पोर्ट्स, 93 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे अंडरडॉग्स_7, 70 अंकों के साथ।

DR2M18 राउंड में पूरी तरह से हिंद का दबदबा रहा। टीम ने 66 किल पॉइंट सहित कुल 124 अंक बनाए। एफएफ डब्लूआरने कुल 87 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

DR2M19 राउंड में इमोर्टल टीजीबी ने ओवरऑल स्टैंडिंग में 68 किल पॉइंट और 132 अंक बनाए। वॉल मारिया 69 ने 96 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, चैम्पियन कुल 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

DR2M20 इन योर ड्रीम्स में हाई फीवर ईएसपी ने 114 अंको के साथ नंबर एक स्थान हासिल किया, ईजी फ्लेक्स, 108 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर रहे एलवीएल फीनिक्स, 74 अंकों के साथ।

कैसे और कहां देखें ESPL 2021 ग्रुप स्टेज मैच

ESPL 2021 के ग्रुप स्टेज मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, ताकि खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों को लीग में प्रतिस्पर्धा करते देख सकें. आप हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और बंगाली सहित छह भाषाओं में मैचों के लिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम प्रसारण India Today और Aajtak के साथ India Today Gaming के YouTube और Facebook चैनलों पर उपलब्ध होगा। यहां आधिकारिक चैनल का लिंक दिया गया है।

AajTak Website Home Page

India Today Home Page

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement