scorecardresearch
 
Advertisement

महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर शानदार जीत दर्ज की

महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर शानदार जीत दर्ज की

महिला एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया और रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 183 रन बनाए. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी की. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल किया. श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट, जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी.

Advertisement
Advertisement