भारत ने तीसरे टी 20 में 91 रन की दमदार जीत के साथ सीरीज़ अपने नाम कर ली है. इस मैच के हीरो रहे सूर्य कुमार यादव जिन्होंने टी 20 करियर का तीसरा शतक जमाया. हालांकि मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी. ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गये थे. अपने करियर का दूसरा मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी आये और छा गए.