scorecardresearch
 

Team India T20 World Cup 2024: संजू सैमसन OUT, यश दयाल IN... टी20 वर्ल्ड कप के लिए जहीर खान की टीम ने चौंकाया

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जहीर खान ने अपनी फेवरेट भारतीय टीम चुनी है. जहीर ने अपनी टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं दी है, जो काफी चौंकाने वाला फैसला है. इसके अलावा जहीर ने यश दयाल को भी चुना है, जो सरप्राइज करने वाला डिसीजन है.

Advertisement
X
Sanju Samson
Sanju Samson

Zaheer Khan India's T20 World Cup 2024 squad: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से लेकर 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होगा. इसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक होनी है.

जहीर खान की टीम से सैमसन नदारद

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के दिग्गज खिलाड़ी अपने फेवरेट स्क्वॉड बता रहे हैं. इस लिस्ट में अब पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का भी नाम शामिल हो गया है. जहीर खान ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो भारतीय टीम चुनी है, उसमें संजू सैमसन का नाम नहीं है. जहीर ने विकेटकीपर के तौर पर सिर्फ ऋषभ पंत को जगह दी. सैमसन ने मौजूदा आईपीएल सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और वह विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सैमसन ने 77 के एवरेज से 385 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: कोहली बाहर, क्रुणाल पंड्या को मौका... टी20 वर्ल्ड कप के लिए मांजरेकर की टीम में कई चौंकाने वाले नाम

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी जहीर खान ने टीम में जगह दी है, जो मौजूदा आईपीएल सीजन में आरसीबी का पार्ट हैं. दयाल ने आईपीएल 2024 में अब तक आठ मैचों में 9.43 की इकोनॉमी रेट से 8 विकेट से लिए हैं. जहीर ने जियो सिनेमा से कहा, 'यश दयाल का स्थान 'फ्लोटिंग स्पॉट' (अस्थाई) होगा क्योंकि मोहम्मद शमी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वह एक ऐसे गेंदबाज है कि अगर आप कभी भी किसी को गेंदबाजी के लिए लगाना चाहते हैं तो उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे अगर सिराज की फॉर्म सही नहीं है.'

Advertisement

जहीर ने संजू सैमसन के साथ-साथ केएल राहुल और ईशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों को भी नजरअंदाज करते हुए केवल ऋषभ पंत को चुना. जहीर ने कहा, 'पंत मेरे एकमात्र विकेटकीपर हैं. मैंने चार तेज गेंदबाज लाने को अधिक महत्व दिया है. आप दूसरे विकेटकीपर के लिए एक तेज गेंदबाज की बलि नहीं देना चाहेंगे. आपके पास केएल राहुल, संजू सैमसन जैसे विकल्प हैं और कई लोग दिनेश कार्तिक को देखना चाहते हैं.'

उन्होंने कहा, 'इस समय हम महेंद्र सिंह धोनी के स्ट्राइक रेट के कारण उन पर भी विचार कर सकते हैं. अगर आप एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए एक टीम बना रहे हैं तो 'रिजर्व' खिलाड़ी के तौर पर आपका विकेटकीपर हो सकता है.'

यशस्वी-गिल में से किसी एक को मिलेगी जगह: जहीर

जहीर खान ने अपनी टीम में 16 खिलाड़ियों को चुना है. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच केवल एक खिलाड़ी को रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार के तौर पर चुना जाएगा. उन्होंने कहा, 'चयनकर्ताओं को सबसे मुश्किल फैसले करेंगे, उन्हें इन दो शानदार विकल्पों में से एक सलामी बल्लेबाज को चुनना होगा. मुझे लगता है कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से केवल एक ही जगह बना पाएगा.

टी20 विश्व कप के लिए जहीर खान की भारतीय टीम:

Advertisement

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह.

ऑलराउंडर: शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा

विकेटकीपर: ऋषभ पंत

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement