scorecardresearch
 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभ्यास मैच में आयरलैंड को 29 रन से हराया

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन बनाए और फिर आयरलैंड को नौ विकेट पर 118 रन ही बनाए दिए.

Advertisement
X
स्मृति मंदाना ने खेली जबरदस्त पारी
स्मृति मंदाना ने खेली जबरदस्त पारी

मध्यक्रम की बल्लेबाज स्मृति मंदाना की 73 रन की धांसू पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 के अभ्यास मैच में आयरलैंड को 29 रन से हरा दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन बनाए और फिर आयरलैंड को नौ विकेट पर 118 रन ही बनाए दिए.

स्मृति ने अपनी 52 गेंद की पारी में दस चौके और एक छक्का लगाया. वेदा कृष्णमूर्ति ने 26 और हरमनप्रीत कौर ने 24 रन का योगदान दिया. आयरलैंड की तरफ से किम गार्थ ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए.

भारत की तेज और स्पिन मिश्रित गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की तरफ से कैथ डालटन (37) और इसाबेल जायस (28) ही कुछ रन बना पाईं. भारत के लिए निरंजना नागराजन और शिखा पांडे ने दो-दो विकेट लिए.

Advertisement
Advertisement