प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरा पर रहे. काशी आगमन पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया. पुलिस लाइन से नमो घाट तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर आयोजित रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों किनारों और मकानों की छतों पर लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए.