Virat Khli IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल है. यह RCB का लगातार दूसरा और कुल पांचवां IPL फाइनल होगा. खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतर रही बेंगलुरु की नजरें एक बार फिर अपने सबसे बड़े स्टार विराट कोहली पर टिकी होंगी.
सवाल यह है कि IPL इतिहास में विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन फाइनल मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उनके सामान्य स्तर से थोड़ा नीचे रहा है. कोहली अब तक चार IPL फाइनल खेल चुके हैं.
इनमें उनकी टीम को एक बार जीत मिली, जबकि तीन बार हार का सामना करना पड़ा. इन चार फाइनल मुकाबलों में उन्होंने 139 रन बनाए हैं. उनका औसत 34.75 और स्ट्राइक रेट 126.36 का रहा है.
फाइनल में उनका सर्वोच्च स्कोर 54 रन है. ऐसे में RCB के फैन्स उम्मीद करेंगे कि GT के खिलाफ सबसे बड़े मुकाबले में कोहली एक बार फिर बड़ी और मैच जिताऊ पारी खेलें.
“𝐓𝐡𝐞 𝐛𝐨𝐲𝐬 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐝𝐨𝐧𝐞 𝐚 𝐛𝐫𝐢𝐥𝐥𝐢𝐚𝐧𝐭 𝐣𝐨𝐛 𝐬𝐨 𝐟𝐚𝐫… 𝐀𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐞𝐫𝐞’𝐬 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐨 𝐝𝐨.” 🫡
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
𝘙𝘊𝘉 𝘷𝘴 𝘎𝘛: 𝘛𝘩𝘦 𝘎𝘳𝘢𝘯𝘥 𝘍𝘪𝘯𝘢𝘭𝘦
Back to back finals for RCB, and all roads lead to the Narendra Modi Stadium tonight. 🏟️💪
How have the… pic.twitter.com/dKFFYrTmki
क्या GT के गेंदबाजों के सामने विराट की परीक्षा होगी?
गुजरात के पास कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे अनुभवी और खतरनाक गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में दबाव भरे मुकाबले में कोहली का अनुभव आरसीबी के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. नई गेंद के खिलाफ उनकी तकनीक और बड़े मैचों का अनुभव RCB को मजबूत शुरुआत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
IPL 2026 में कितना दमदार रहा है कोहली का प्रदर्शन?
37 वर्षीय विराट कोहली ने इस सीजन भी साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है. उन्होंने IPL 2026 में 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं. उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट 164.38 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं. पूरे सीजन में वह RCB के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. ऑरेंज कैप की दौड़ में भी कोहली शीर्ष बल्लेबाजों में बने हुए हैं और लगातार टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते रहे हैं.
क्या फाइनल में विराट फिर बनेंगे RCB के ट्रम्प कार्ड?
RCB एक और IPL ट्रॉफी से सिर्फ एक जीत दूर है. ऐसे में टीम को एक बार फिर विराट कोहली की बल्लेबाजी, अनुभव और बड़े मैचों में शांत रहने की क्षमता पर भरोसा होगा. फाइनल का मंच बड़ा है, दबाव भी बड़ा है, लेकिन विराट कोहली का करियर ऐसे ही मौकों पर चमका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या GT के खिलाफ वह अपने IPL फाइनल रिकॉर्ड को और बेहतर बनाते हुए RCB को एक और खिताब दिला पाते हैं.