आईपीएल 2026 की भागदौड़, लगातार मैच और सफर के बीच भी विराट कोहली ने साबित कर दिया कि कुछ रिश्ते समय और व्यस्तता से ऊपर होते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के अगले ही दिन कोहली ने टीम के साथ उड़ान पकड़ने की बजाय अपने शहर में रुकना चुना...वजह थी उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ एक खास पल साझा करना.
सोमवार को कोहली ने West Delhi Cricket Academy (WDCA) की नई शाखा का उद्घाटन किया, जो दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में शुरू हुई है. इस मौके पर Delhi & District Cricket Association (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद रहे. गुरुवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबले के बावजूद कोहली का दिल्ली में रुकना इस रिश्ते की गहराई दिखाता है.
कार्यक्रम में कोहली ने अकादमी के बच्चों को सम्मानित किया. कई युवा खिलाड़ी अपने आदर्श को सामने देखकर भावुक हो गए. एक खास पल तब आया जब एक छात्र उनके पैर छूने पहुंचा, लेकिन कोहली ने तुरंत उसे रोकते हुए हाथ मिलाया और प्रोत्साहित किया. यह उनका आधुनिक और प्रेरणादायक अंदाज था.
#WATCH | Delhi: Cricket star Virat Kohli inaugurated a branch of West Delhi Cricket Academy at DPS RK Puram. His childhood coach, Rajkumar Sharma was also with him. pic.twitter.com/gQumDN5om8
— ANI (@ANI) April 28, 2026
Kohli 😭😭 pic.twitter.com/OGjZypUrqh
— Vivek (@Hailkohli18) April 28, 2026
छात्रों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपने करियर की शुरुआत को याद किया. उन्होंने कहा,'मैंने बहुत छोटी उम्र में खेल को चुना और इस फैसले के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहा. मुझे पता था कि मुझे क्रिकेट में ही आगे बढ़ना है और इसके लिए परिवार और शिक्षकों से भी साफ बात करनी पड़ी.'
उन्होंने युवाओं को सलाह दी. उन्होंने कहा, 'अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहें. 100% कमिटमेंट के साथ उन्हें पूरा करें.आप खुद जानते हैं कि आप कितना सच दे रहे हैं.'
फॉर्म में ‘किंग कोहली’
कोहली का यह भावनात्मक दौरा ऐसे समय आया है जब वह आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं.
- 8 पारियों में 351 रन
- औसत 58.50
- गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन
- दिल्ली के कोटला मैदान पर इतिहास रचते हुए 9000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज
'यहीं मेरी जड़ है'
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कोहली ने कहा, 'मैंने 8 साल की उम्र में यहां अभ्यास शुरू किया था. आज भी जब समय मिलता है, मैं यहां आता हूं. यह मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है.' वहीं, कोच राजकुमार शर्मा ने भी गर्व जताते हुए कहा कि इस नई अकादमी से देश को कोहली जैसे और खिलाड़ी मिल सकते हैं.
Virat Kohli Giving A Speech At The Inauguration Ceremony Of West Delhi Cricket Academy’s New Branch. pic.twitter.com/ra0XDoFxoR
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) April 28, 2026
आईपीएल की चमक-दमक के बीच यह कहानी सिर्फ रन और रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि रिश्तों, जड़ों और उस ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा की है, जिसे विराट कोहलीआज भी उतनी ही गंभीरता से निभा रहे हैं.