भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर सीरीज़ पर कब्जा कर लिया है. मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की. कोहली ने खली के साथ दो फोटो ट्विटर पर ट्वीट की. कोहली ने लिखा कि द ग्रेट खली से मिलना काफी शानदार रहा. यह फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, अभी तक कोहली का यह ट्वीट 4 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है.
It was Great to meet The Great Khali, what a guy! 💪🤼
— Virat Kohli (@imVkohli)
विराट ने जो दो तस्वीरें जारी की हैं, उसमें वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं. जिस तस्वीर में कोहली खली से हाथ मिला रहे हैं, उसमें वह हैरानी भरा चेहरा बना रहे हैं.
आपको बता दें कि को कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में पारी और 53 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इसी के साथ ही भारत ने पिछले 2 सालों में श्रीलंकाई धरती पर लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. इतना ही नहीं विराट ब्रिगेड ने 2 साल में लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. जो ऑस्ट्रेलिया (9) और इंग्लैंड (9) के बाद दूसरा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है.
इस मैच में टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 622 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 183 रन पर ही ढेर हो गई थी. श्रीलंका भी नहीं बचा पाई. इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 386 रन पर समेट कर पारी और 53 रन से जीत दर्ज कर ली.