ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने अपने 13 खिलाड़ी चुन लिये हैं. पर्थ टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा. एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट 31 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.
Perth - We are here! 😎👍🏻
— BCCI (@BCCI)
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम इंडिया के 13 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं-
India name 13-man squad for 2nd Test: Virat Kohli (C), M Vijay, KL Rahul, Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane (VC), Hanuma Vihari, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Ishant Sharma, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah, Bhuvneshwar Kumar, Umesh Yadav
— BCCI (@BCCI)
टीम: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.
दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में चोटिल रविचंद्रन अश्विन नहीं हैं. उन्हें पेट में बाईं तरफ खिंचाव है. 32 साल के इस स्टार ऑफ स्पिनर ने एडिलेड टेस्ट में 6 (3+3) विकेट निकाले थे. उधर, रोहित शर्मा भी बाहर हैं. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 37 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.
चोटिल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. फिलहाल उन्हें बाहर रखा गया है. हनुमा विहारी टीम के अंतिम-11 में जगह बनाने की होड़ में शामिल हैं. स्पिन विभाग इस बार रवींद्र जडेजा के पास रह सकता है. इस बार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी शामिल किए गए है, अब देखना है कि प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा.
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘पृथ्वी शॉ के दाएं टखने में चोट लग गई थी और वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन अब भी उनका उपचार चल रहा है. अश्विन के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और अभी उनका उपचार चल रहा है. एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के दौरान रोहित की पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगा था और उनका भी उपचार चल रहा है, वह भी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.’
दूसरा टेस्ट पर्थ के नए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच है. इस बात की चर्चा है कि इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. वह उन्हीं खिलाड़ियों के साथ पर्थ में उतरेगी, जो एडिलेड टेस्ट में थे.
ऑस्ट्रेलिया (अंतिम 11 ) : टिम पेन (कप्तान एवं विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड.
Thoughts on the Perth Pitch? 🤔🤔
— BCCI (@BCCI)