scorecardresearch
 

T20 World Cup: रन रेट भूल जाओ, अब भारत के सेमीफाइनल में जाने का बस एक तरीका बाकी... जान लें गणित

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अबतक 5 मैच खेले हैं. और इनमें से 4 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है. केवल एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन ये एक हार इतनी बड़ी है की टीम इंडिया के लिए इस विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

Advertisement
X
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ है (Photo: ITG)
भारत का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ है (Photo: ITG)

टीम इंडिया को ये हार सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में मिली. जब साउथ अफ्रीका ने उसे 76 रनों के अंतर से हरा दिया. इस हार के चलते भारत का नेट रन रेट -3 के पार चला गया. इस हार के बाद माना जा रहा था कि अगर 3 टीमें दो-दो मैच जीतकर पहुंची फिर फैसला नेट रन रेट से होगा. लेकिन अब ये समीकरण भी बदल गया है.

वेस्टइंडीज ने और खराब कर दिया खेल...

साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के जख्म को और गहरा किया वेस्टइंडीज की टीम ने. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के साथ खेले गए अपने पहले सुपर-8 मैच में 107 रनों से जीत हासिल कर ली. इसके चलते वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5 के पार चला गया. यानी साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा. और वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई.

अब नेट रन रेट क्यों भूलना होगा...

वेस्टइंडीज की इस महाजीत के बाद अब समीकरण पूरी तरह से नेट रन रेट की कहानी से आगे निकल गए हैं. दरअसल, भारत अपने दोनों मैच जीतता भी है तो भी ये बहुत मुश्किल है की उसका नेट रन रेट -3 से कम होकर साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज से बेहतर स्थिति में पहुंचे. क्योंकि दो जीत के बाद भी भारत का नेट रन रेट पॉजिटिव में आ जाए यही बहुत बड़ी बात है. ऐसे में अगर भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तीनों ही दो-दो मैच जीतती हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा कि फिर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी और फिर साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ही क्वालिफाई करेंगी.

Advertisement

भारत के पास क्या है आखिरी रास्ता...

भारत के सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने का केवल एक ही विकल्प बचा है. टीम इंडिया अपने दोनों मैच यानी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करे. और साथ ही ये भी दुआ करे की साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को होने वाले मैच में साउथ अफ्रीका जीत जाए. मजेदार बात ये भी है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मैच भारत और जिम्बाब्वे के मैच से ठीक पहले ही खत्म होगा. यानी टीम इंडिया जब गुरुवार शाम को मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी तो उससे पहले ही सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी होगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान कैसे कर सकता है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वाल‍िफाई? 3 पॉइंट्स में समझें पूरी कहानी

एक रास्ता और भी है लेकिन...

वैसे तो एक रास्ता और भी है लेकिन वो थोड़ा और ज्यादा मुश्किल है. रास्ता ये है कि अगर वेस्टइंडीज गुरुवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो फिर जिम्बाब्वे से हमें ये उम्मीद करनी होगी की वो दक्षिण अफ्रीका को हरा दे. अगर ऐसा हुआ तो फिर साउथ अफ्रीका के पास केवल 2 अंक होंगे और भारत अपने दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा.

Advertisement

या तो एक संभावना ये भी है कि भारत अपने दोनों मैच में इतन बड़ी जीत हासिल करे की साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज अपने एक-एक मैच जीतने के बाद भी रन रेट में भारत से पीछे रहें. लेकिन ये तकनीकी रूप से संभव नहीं दिखता है.

यह भी पढ़ें: सूर्या को चाहिए 'ब्रूक बूस्टर', तभी मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट... कौन लेगा जिम्मा?

बता दें कि सेमीफाइनल का गणित पूरी तरह से उलझ गया है. लेकिन मैच दर मैच इसकी तस्वीर साफ हो रही है. ऐसे में गुरुवार को होने वाले ग्रुप-1 के दोनों मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका या भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत दोनों ही अहम होने वाली है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement