scorecardresearch
 

सूर्या या गंभीर ... कौन करता है ख‍िलाड़‍ियों को टीम से बाहर? टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम सेलेक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कठिन फैसले कौन लेता है. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को ड्रॉप करने का फैसले पर भी उन्होंने बात की.

Advertisement
X
गंभीर-सूर्या की ‘टफ कॉल’ पॉलिसी! अक्षर को ड्रॉप करने पर कप्तान ने पहली बार खोला राज  (Photo: ITG)
गंभीर-सूर्या की ‘टफ कॉल’ पॉलिसी! अक्षर को ड्रॉप करने पर कप्तान ने पहली बार खोला राज (Photo: ITG)

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड Cup 2026 के फाइनल से ठीक पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम सेलेक्शन से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर खुलकर बात की. न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले उन्होंने बताया कि टीम में कठिन फैसले वह और हेड कोच गौतम मिलकर लेते हैं.

सूर्या ने साफ किया कि टूर्नामेंट के दौरान कई बार टीम मैनेजमेंट को रणनीतिक जोखिम उठाने पड़े और वही फैसले टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रहे. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोल रहा है...’ सूर्यकुमार यादव का कीवी कप्तान म‍िचेल सैंटनर पर सीधा हमला, T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जुबानी जंग

अक्षर पटेल को क्यों ड्रॉप किया गया?
कप्तान ने खास तौर पर उस विवादित फैसले का जिक्र किया, जब सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था.

दरअसल, नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप मैच में अक्षर को आराम देकर  वॉश‍िंगटन सुंदर को मौका दिया गया था. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने बड़े मैच में भी सुंदर को ही बरकरार रखने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल-शिवम दुबे की गजब जुगलबंदी, कमाल का कैच… गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल, VIDEO

Advertisement

सूर्या ने माना कि यह फैसला पूरी तरह रणनीति और खिलाड़ी के मैच-अप को ध्यान में रखकर लिया गया था. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीम से बाहर किए जाने पर अक्षर पटेल खुश नहीं थे.

'टफ कॉल' कौन जेता है, सूर्या ने बताया 
कप्तान सूर्या ने शन‍िवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- टफ कॉल मैं और गौतम गंभीर लेते हैं. अक्षर खुश नहीं था जब उसे ड्रॉप किया गया, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है. हमें लगा कि उस मैच में संजू और सुंदर की जरूरत है और हमें वह फैसला पॉजिटिव लगा.
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ऐसा कैच... फैन्स को याद आ गए कपिल देव, VIDEO

हालांकि यह दांव उल्टा पड़ गया. उस मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. सुंदर ने उस मैच में सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में 11 रन बनाए, जब टीम 188 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

हार के बाद अक्षर की कैसी रही टी20 वर्ल्ड कप में वापसी

साउथ अफ्रीका से हार के बाद अगले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई. इसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा बने हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन से टीम के भरोसे को सही साबित किया. उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर टॉम बेंटन (Tom Banton) का अहम विकेट लिया.
यह भी पढ़ें: अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर

Advertisement

हालांकि असली फर्क उनकी फील्डिंग ने पैदा किया. अक्षर ने तीन शानदार कैच लिए, जिनमें हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए लिया गया डाइविंग कैच और व‍िल जैक्स को आउट करने वाला शानदार रिले कैच शामिल था.

उनकी फुर्ती और एथलेटिक फील्डिंग ने मैच का रुख बदल दिया और भारत ने अपना स्कोर डिफेंड करते हुए फाइनल में जगह बना ली.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement