scorecardresearch
 

SRH vs CSK, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद ने सीएसके को 10 रनों से हराया, मलिंगा ने झटके 3 विकेट

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन की टीम गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन पर भारी पड़ी. अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की.

Advertisement
X
ईशान मलिंगा ने सीएसके के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लिए (Photo: ITG)
ईशान मलिंगा ने सीएसके के खिलाफ 4 ओवर में 3 विकेट लिए (Photo: ITG)

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ. जहां टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने अभिषेक और क्लासेन की फिफ्टी के दम पर सीएसके के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी.


ऐसे रही सीएसके की बैटिंग

195 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे और केवल 19 रन बना सके. लेकिन आयुष ने 13 गेंद में 30 रन बनाए और मैथ्यू शॉर्ट ने भी अच्छी पारी खेली.

लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस खाता खोलने में नाकाम रहे. सरफराज खान भी 25 रन बना सके. शिवम दुबे ने 16 गेंद में 21 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इसके बाद सीएसके की टीम 184 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 6 चौके, 4 छक्के और 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी... अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

ऐसे रही हैदराबाद की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में तूफानी फिफ्टी जड़ी और 22 गेंद में 59 रन बनाए. वहीं, हेड ने 23 रन बनाए. लेकिन ईशान किशन गोल्डन डक का शिकार हुए. लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद में 59 रन ठोक दिए. इसके दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement