RR vs DC, IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है. यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का 43वां मैच है. मैच में टॉस 7 बजे होगा और खेल 7:30 पर होगा.
इस मुकाबले में एक बार फिर नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में चौथे तो दिल्ली की टीम सातवें नंबर पर है. इस मुकाबले के लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
राजस्थान ने अब तक खेले गए नौ मैचों में से छह जीते हैं, जबकि दिल्ली ने अब तक खेले गए आठ मैचों में से तीन जीते हैं. 2025 सीजन में, DC ने इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र मुकाबले में RR को सुपर ओवर से हराया था.
IPL में RR vs DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 30
राजस्थान रॉयल्स: 15
दिल्ली कैपिटल्स: 14
टाई: 1 (दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर जीता)
दिल्ली कैपिटल्स टीम: साहिल परख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन,आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, करुण नायर
राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा