इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार (28 अप्रैल) को एक बड़ी जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) विवादों में घिर गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान पराग ड्रेसिंग रूम में वो वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) करते कैमरे में कैद हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.
यह घटना 28 अप्रैल को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान हुई. RR की पारी के 16वें ओवर में कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर गया, जहां पराग को वेपिंग करते देखा गया. उनके पास खड़े यशस्वी जायसवाल मैदान की ओर इशारा कर रहे थे.
His 15-year-old teammate is more mature.. #riyanparag is captain of a #IPL franchise and doesn't know or cares about the rules. pic.twitter.com/JXTnglwgAV
— Jatin Sharma (@jatincricket) April 28, 2026
भारत में ई सिगरेट और वेपिंग डिवाइस इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019(Prohibition of Electronic Cigarettes Act 2019) के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इसके अलावा, स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान भी सख्त रूप से मना है. ऐसे में एक इंटरनेशनल खिलाड़ी और कप्तान का यह व्यवहार गंभीर माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, BCCI इस मामले को हल्के में नहीं लेगा और पराग पर जुर्माना या अन्य सख्त कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को PMOA (Players and Match Officials Area ) प्रोटोकॉल तोड़ने पर दंडित किया जा चुका है.
मैच की बात करें तो RR ने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल किया और पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ दी. यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा ने अर्धशतक लगाए, जबकि पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्हें युजवेंद्र ने आउट किया. हालांकि, मैच के बाद चर्चा जीत से ज्यादा पराग के विवाद की हो रही है.
सोशल मीडिया पर फैन्स का फूटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर फैन्स ने पराग की जमकर आलोचना की. कई यूजर्स ने इसे 'डिस्ग्रेसफुल लीडरशिप' बताया, वहीं कुछ ने BCCI से कड़ी कार्रवाई की मांग की.
DISGRACEFUL LEADERSHIP: RIYAN PARAG EXPOSED 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 28, 2026
Is this how an IPL captain behaves? Riyan Parag caught vaping on live TV inside the dressing room during the RR vs PBKS match.
You have a 15-year-old wonderkid like Vaibhav Suryavanshi in the same dugout.
Smoking in the dressing… pic.twitter.com/89W7kJv9BL
Rajasthan Royals Captain Riyan Parag caught #VAPING inside the team dressing room during the #PBKS clash at #MULLANPUR Chandigarh tonight.
— sports news (@CricUniverse7) April 28, 2026
Remember this #VAPING BAN in India.
So now we wait BCCI or IPL authorities take any action against #RiyanParag?#PBKSvRR #IPL2026 pic.twitter.com/h66XTKyYkR
यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब टीम में युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, तब कप्तान का ऐसा व्यवहार गलत उदाहरण पेश करता है. रियान पराग की वेपिंग वाली घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया. फैन्स ने कप्तान की जिम्मेदारी और व्यवहार दोनों पर सवाल खड़े कर दिए.
एक यूजर ने लिखा- DISGRACEFUL LEADERSHIP! क्या यही IPL कप्तान का स्तर है? ड्रेसिंग रूम में लाइव टीवी पर vaping? टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे 15 साल के खिलाड़ी हैं, उन्हें क्या सीख मिलेगी.
यह भी पढ़ें: रियान पराग ने IPL के LIVE मैच में उड़ाए सिगरेट के छल्ले, शर्मनाक हरकत से मचा बवाल... क्या एक्शन लेगा BCCI?
दूसरे फैन ने सीधे नियमों की ओर इशारा करते हुए कहा- भारत में वेपिंग बैन है, फिर भी RR कप्तान खुलेआम ड्रेसिंग रूम में ऐसा कर रहे हैं. अब देखना है BCCI क्या एक्शन लेता है.
एक और रिएक्शन में गुस्सा साफ दिखा- रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखना बेहद लापरवाही है. जब आप लीडर हो, तो हर हरकत मायने रखती है. ये बिल्कुल गलत संदेश है.
Riyan parag was caught vaping in dressing room ,how it's allowed inside dressing room bcci whats happening pic.twitter.com/BsYHuunBuj
— cherry_gems (@Introvert2core) April 28, 2026
🚨BEYOND RECKLESS: RR CAPTAIN RIYAN PARAG CAUGHT VAPING ON LIVE TV🚨
— LUCK7773 (@Luck_7773) April 28, 2026
Riyan Parag being caught vaping in the dressing room while serving as RR Captain is a wild lack of discipline. You’re leading a team of youngsters like Vaibhav Suryavanshi, Jaiswal, and Jurel, and you’re doing… pic.twitter.com/RAqLZcC0bH
कुछ फैन्स ने तो उनकी कप्तानी पर ही सवाल उठा दिए और लिखा पराग कभी कप्तान बनने लायक नहीं थे. अब ये हरकत दिखाती है कि उनमें लीडरशिप क्वालिटी की कमी है.
वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बल्कि टीम और फ्रेंचाइजी की इमेज को नुकसान पहुंचाना है.
Shame on Riyan Parag for vaping in dressing room on live TV during the chase against Punjab Kings.
— Incognito (@Incognito_qfs) April 28, 2026
As a cricketer, he was never good enough to be the captain of Rajasthan Royals. But, he got it somehow and now this disgraceful act shows that he doesn't have the character to be… pic.twitter.com/vEE9mhw9dI
What Was Riyan Parag Even Thinking About ?
— TIRAMISU (@desiculerr) April 28, 2026
Under 200 Cameras And Still Vaping pic.twitter.com/An8yH57I0v
Performance level: zero, hookah level: hero — one and only Riyan Parag, RR captain
— ADAMS (@GSNetwork_01) April 28, 2026
Fans expect runs, smart captaincy, and match-winning impact, but so far the performances this season have not matched the hype or expectations.
There is still time to turn things around and… pic.twitter.com/c7A1bUMqEr
कुल मिलाकर, फैन्स का गुस्सा सिर्फ वेपिंग पर नहीं, बल्कि एक कप्तान की जिम्मेदारी निभाने में चूक पर है. अब सबकी नजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर टिकी है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है.