scorecardresearch
 

T20 World Cup: रिंकू स‍िंह IN या OUT, क्या ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंड‍िया की XI में कर पाएंगे वापसी?

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार (26 फरवरी) को अहम मुकाबला खेलना है. रिंकू के प‍िता ल‍िवर कैंसर की वजह से वेंट‍िलेटर पर थे, इसी वजह से वो टीम इंड‍िया का चेन्नई में ट्रेन‍िंग कैम्प छोड़कर वापस आए थे. ऐसे में सवाल है कि क्या उनको अगले मैचों में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 में मौका म‍िलेगा?

Advertisement
X
र‍िंकू सिंह को आने वाले मैचों में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर संशय है (Photo: AP)
र‍िंकू सिंह को आने वाले मैचों में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर संशय है (Photo: AP)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. टीम के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले से पहले फिर से स्क्वॉड से जुड़ने जा रहे हैं. पर, सवाल है कि उनका जिस तरह का फॉर्म है, ऐसे में उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नही. 

रिंकू 24 फरवरी की सुबह टीम कैम्प छोड़कर अपने पिता से मिलने गए थे, जो ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और लाइफ सपोर्ट पर हैं. पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के बाद अब वह दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरकर टीम से जुड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: रिंकू स‍िंह IN या OUT, क्या ज‍िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंड‍िया की XI में कर पाएंगे वापसी?

भारत को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार ने समीकरण बिगाड़ दिए थे.

टीम इंड‍िया के कोचिंग स्टाफ ने संकेत दिए हैं कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है. टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता के कारण ऑफ स्पिन के खिलाफ परेशानी दिखी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ता है. पूर्व दिग्गज स्पिनर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन ने भी रिंकू को नीचे बल्लेबाजी देने की रणनीति पर सवाल उठाए थे.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंड‍िया? ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक रिंकू का प्रदर्शन
रिंकू ने टूर्नामेंट के सभी मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें निचले क्रम में सीमित मौके मिले. जहां वो खुद खास नहीं कर सके हैं. अमेर‍िका और नामीब‍िया के खिलाफ वो सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद में नाबाद 11 रन की तेज कैमियो पारी उन्होंने खेली. नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ उन्होंने 3 गेंदों में 6 रन बना. वहीं साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ वो  दो गेंद पर शून्य पर चलते बने. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है रिंकू का रिकॉर्ड
सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू का रिकॉर्ड मजबूत रहा है. उन्होंने कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां 4 पारियों में वो 3 बार नाबाद रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 60 रन 176.47 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. 2024 में हरारे में नाबाद 48 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement