scorecardresearch
 

RCB vs GT, IPL 2026 Live Score: साई सुदर्शन का शतक, गुजरात का स्कोर 205/3, RCB का रनचेज शुरू

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच IPL 2026 का 34वां मुकाबला है. गुजरात ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 205/3 का स्कोर बनाया.

Advertisement
X
Bengaluru vs Gujarat, rcb vs gt live score (Photo: AP)
Bengaluru vs Gujarat, rcb vs gt live score (Photo: AP)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) आमने-सामने हुए. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ. जहां गुजरात ने पहले खेलते हुए साई सुदर्शन के शतक की बदौलत 205/3 का स्कोर बनाया. 

मुकाबले में टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब रॉयल चैलेंजर्स की टीम बल्लेबाजी कर रही है.  मैच के अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.  

गुजरात की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में गुजरात के ओपनर्स शुभमन ग‍िल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की. साई सुदर्शन अलग ही रंग में थे, मैच के दौरान उन्होंने सबसे तेज आईपीएल में 2000 रन बनाने का र‍िकॉर्ड भी अपने नाम किया. ग‍िल (32) ने साई के साथ म‍िलकर पहले व‍िकेट के लिए 128 रन जोड़े. गुजरात के कप्तान को सुयश शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच साई ने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनका आईपीएल में तीसरा शतक रहा. हालांकि शतक जड़ने के बाद वो जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए. डेथ ओवर्स में जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जोश हेजलवुड को कैच दे बैठे. अंत‍िम ओवर्स में वॉश‍िंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने कुछ हवाई शॉट मारकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. 

Advertisement

2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
47 - साई सुदर्शन*
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - ऋतुराज गायकवाड़
60 - केएल राहुल

2000 IPL रन बनाने के लिए सबसे कम गेंदें (भारतीय)
1193 - अभिषेक शर्मा
1211 - वीरेंद्र सहवाग
1306 - ऋषभ पंत
1326 - यशस्वी जायसवाल
1353 - यूसुफ पठान
1361 - साई सुदर्शन*

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (व‍िकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (व‍िकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार 

गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

बेंगलुरु और गुजरात का हेड टू हेड 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. खास बात ये है कि सभी मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. बेंगलुरु में खेले गए 3 मैचों में से 2 में GT को जीत मिली है.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तटवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement