scorecardresearch
 

राशिद खान ने 5 विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका... जो कोई नहीं कर सका, किया ऐसा करिश्मा

राशिद खान अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ी दी है. द हंड्रेड टूर्नामेंट में पांच विकेट लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो आज से पहले किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था.

Advertisement
X
MI लंदन की शानदार जीत (PHOTO: PTI)
MI लंदन की शानदार जीत (PHOTO: PTI)

द हंड्रेड टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब परेशान करने का काम कर रहे हैं. राशिद खान के सामने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सके.

किआ ओवल में खेले गए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एमआई लंदन ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 45 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ एमआई लंदन पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाली एमआई लंदन की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. सलामी बल्लेबाज विल जैक्स एक अलग ही इरादे से मैदान पर उतरे थे. उन्होंने पावरप्ले में टीम को इस सीजन की सबसे तेज शुरुआत दिलाई और महज 31 गेंदों में 62 रन ठोक डाले. जैक्स ने अपनी पहली 18 गेंदों में ही 34 रन बना लिए थे. 

विल जैक्स के आउट होने के बाद कैरेबियाई धुरंधर निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने लियाम डॉसन की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी पारी का आगाज किया. पूरन ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए. उन्होंने सैम करन के साथ मिलकर 23 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की. 

Advertisement

इन खिलाड़ियों की जबरदस्त पारियों की बदौलत एमआई लंदन ने 100 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह स्कोर इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा. इस रन वर्षा के बीच भी मैनचेस्टर के जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 13 रन देकर 2 अहम विकेट झटके.

काम नहीं आया एडेन मार्करम का तूफानी शतक

184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को एडेन मार्करम ने तूफानी शुरुआत दिलाई. मार्करम ने पावरप्ले में जैक्स से भी ज्यादा आक्रामकता दिखाई और महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. जब टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था, तब एमआई लंदन के कप्तान ने गेंद राशिद खान को सौंपी और यहीं से मैच पलट गया.

राशिद के सामने बेबस नजर आए बल्लेबाज

राशिद ने सबसे पहले टिम साइफर्ट (17) और खतरनाक जोस बटलर (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्करम के आउट होने के बाद राशिद ने लगातार दो गेंदों पर हेनरिक क्लासेन और टॉम मूरेस को आउट कर सुपर जायंट्स की कमर तोड़ दी. बाद में लियाम डॉसन को बोल्ड कर राशिद ने द हंड्रेड में अपना पहला फाइफर यानी 5 विकेट पूरा किया. उन्होंने महज 17 रन देकर 5 विकेट झटके. इस झटके से सुपर जायंट्स उबर नहीं सकी और पूरी टीम 138 रनों पर सिमट गई.

Advertisement

राशिद खान ने किया कमाल

राशिद खान टी20 करियर में सबसे अधिक पांच विकेट विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पांच बार यह करिश्मा कर दिखाया है. मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे राशिद ने कहा कि मेरा यह टूर्नामेंट अब तक थोड़ा शांत रहा था. इसलिए मुझे इन विकेटों की सख्त जरूरत थी. मैंने चीजों को सरल रखने और लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement