scorecardresearch
 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में हारे अर्जुन रणतुंगा और उनके भाई

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और उनके भाई निशांत को हार का सामना करना पड़ा जबकि तिलंगा सुमतिपाल को अध्यक्ष चुना गया.

Advertisement
X
अर्जुन रणतुंगा
अर्जुन रणतुंगा

श्रीलंका के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और उनके भाई निशांत को देश के क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जबकि तिलंगा सुमतिपाल को अध्यक्ष चुना गया.

संसद के मौजूदा उपाध्यक्ष सुमतिपाल को कड़ी सुरक्षा के बीच खेल मंत्रालय में हुए के चुनाव में 88 वोट मिले. उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी निशांत को अध्यक्ष पद की दौड़ में सिर्फ 56 वोट मिले. चुनाव के लिए मंत्रालय के परिसर के आसपास विशेष कार्यबल के सैनिकों को भी तैनात किया गया था.

मौजूदा जहाजरानी मंत्री और देश के एकमात्र को उपाध्यक्ष पद की दौड़ में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें जयंत धर्मदास के खिलाफ 22 वोट से हार का सामना करना पड़ा जो सुमतिपाल के गुट से ताल्लुक रखते हैं. सुमतिपाल को तीसरी बार एसएलसी अध्यक्ष चुना गया है.

Advertisement

सुमतिपाल के पिछले दोनों कार्यकाल के दौरान खेल मंत्रालय को बोर्ड को बर्खास्त करना पड़ा और एसएलसी के संचालन के लिए अंतरिम समितियों की नियुक्ति करनी पड़ी.

Advertisement
Advertisement