इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया है. उन्होंने भारतीय नागरिकों से कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया.
केविन पीटरसन का यह ट्वीट सुर्खियों में है. इसके पीछे खास वजह है. दरअसल, इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने यह ट्वीट हिंदी में किया है. पीटरसन ने उस क्रिकेटर का नाम भी लिखा है, जिसकी मदद से उन्होंने हिंदी में अपनी बात लिखी.
ये भी पढ़ें-
39 साल के पीटरसन ने जिस क्रिकेटर की मदद से यह ट्वीट किया, वह आईपीएल में उनका टीममेट रह चुका है. यह क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी हैं. पीटरसन ने इस ट्वीट की शुरुआत 'नमस्ते' के साथ किया.
पीटरसन ने हिंदी में लिखा, 'नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं. हम सब अपनी-अपनी सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिनों के लिए रहें. यह समय है होशियार रहने का. आप सभी को ढेर सारा प्यार.' साथ ही उन्होंने लिखा. 'मेरे हिंदी टीचर श्रीवत्स गोस्वामी.'
Namaste india 🙏 hum sab corona virus ko harane mein ek saath hai , hum sab apne apne sarkar ki baat ka nirdes kare aur ghar me kuch Dino ke liye rahe , yeh samay hai hosiyaar rahene ka .App sabhi ko der sara pyaar 💕
My Hindi teacher - 🙏🏻
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24)
जवाब में श्रीवत्स गोस्वामी ने लिखा, 'आप तेजी से सीखने वाले हैं, अगली बार आप हिंदी बोलते हुए अपना वीडियो भी बनाएं.'
Such a good learner , next time you take a video and speak in Hindi too 😂
— Shreevats goswami (@shreevats1)
कोरोना महामारी से अब तक 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और दुनियाभर में 2,00,000 से अधिक संक्रमित हैं. भारत में कोरोना से अब तक पांच मौतें (एक इटली का नागरिक) हुई हैं और कुल 200 संक्रमित केस सामने आए हैं. इनमें से 20 लोग अब ठीक हो चुके हैं.
ऐसा पहली बार नहीं है, . इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2018 में जंगली जानवरों के संरक्षण को लेकर हिंदी में ट्वीट किया था.
Yeh bohut achi Khabar hai, isse Padne ke liye mein bohut Khush hoon, india mein appse bohut pyar karta hoon aur aapke jaanwaro se bhi bohut pyar karta hoon. @sorai2018 aapke sabhi pyaare jaanwaro se pratibrad hai. Hum rhinos se suruwatt kar rahe hai. Mein bohut khush hoon. ❤️
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24)
तब उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में गिनती के दौरान और 12 गैंडे मिलने पर खुशी जताई थी. उन्होंने लिखा था- यह बहुत अच्छी खबर है, यह पढ़कर मैं बहुत खुश हूं. इंडिया मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपके जानवरों से भी...'
Former captain of England cricket team Kevin Pietersen() arrives in Kaziranga National Park to shoot a film . ()
— India Today (@IndiaToday)
पिछले दिनों इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन एक फिल्म की शूटिंग के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे थे.