scorecardresearch
 

Aus vs Pak, U-19 World Cup 2024: पाकिस्तान 36 सेकंड में बना 'चोकर्स', ICC के इस न‍ियम से हारा जीता हुआ मैच, ये गलती पड़ी भारी

Under- 19 World Cup 2024: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ जीत सकती थी. वह 11 फरवरी को भारत के साथ फाइनल में जगह बना लेता, लेकिन पाक टीम बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई और आख‍िरी ओवर में थ्र‍िलर मुकाबले में हार गई. अब ऑस्ट्रेल‍िया और भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को होगा.

Advertisement
X
Australia vs Pakistan Semifinal U19 World Cup: AUS beat PAK by 1 wicket
Australia vs Pakistan Semifinal U19 World Cup: AUS beat PAK by 1 wicket

Pakistan Vs Australia Under-19 World Cup 2024 Semifinal Highlights: 8 फरवरी को बेनोनी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपनी एक बड़ी गलती से जीता हुआ सेमीफाइनल मैच हार गया. मैच के लास्ट ओवर ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए एक विकेट और ऑस्ट्रेलिया को तीन रन चाहिए थे.

इसमें पहली ही गेंद बल्ले का किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा की तरफ चौके के लिए चली गई. पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने पहले खेलते हुए 179 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर यह टारगेट हास‍िल कर ल‍िया. 

पाकिस्तान से सेमीफाइनल में क्या गलती हुई? 

अब यह समझाते हैं कि कैसे पाकिस्तान की टीम यह मैच जीत सकती थी. दरअसल, मैच में पाकिस्तान ने धीमी गत‍ि से गेंदबाजी की. इस वजह से उन्हें 50वें ओवर में एक फील्डर को नियमत: अंदर लाना पड़ा. यह फील्डर फाइन लेग से ऊपर की ओर आया. इस दौरान ऑस्ट्रेल‍ियाई बल्लेबाज रॉफ मैकम‍िलन के बल्ले का किनारा पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद जीशान की गेंद पर पीछे लगकर चला गया और कंगारू टीम मैच जीत गई. 

Advertisement

साल 2022 में ICC ने स्लोओवर रेट को मेंटेन करने के लिए नियम जारी किया था, जिसमें कोई टीम अगर तय समय तक ओवर नहीं फेंक पाती है तो फिर उसे एक फील्डर 30 यार्ड के सर्किल के अंदर रखना होता है. शुरुआत में यह नियम टी20 में लागू हुआ था. पाकिस्तान को अपनी यह कछुआ चाल मैच में भारी पड़ गई ओर ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पाकिस्तान टीम ने बनाए महज 179 रन 

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पाकिस्तान टीम टीम 179 रनों पर ही सिमट गई. मैच के दौरान पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब दिखी. उन्होंने 79 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे.इसके बाद अजान अवैस (52) और अराफात मिन्हास (52) ने फिफ्टी जड़कर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 48.5 ओवरों में ऑलआउट होने तक 179 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्रेकर ने  9.5 ओवरों में 24 रन देकर सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए. 

कंगारू टीम ने आख‍िरी विकेट पर कर दिया खेल 

180 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 164 रनों पर 9 विकेट गंवा दिए थे. उसे 24 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. यहीं से राफ मैकमिलन (Raf MacMillan) ने नाबाद 19 रन बनाकर पूरी बाजी ही पलट दी.  मैकमिलन का साथ कैलम विडलर (Callum Vidler) ने दिया, जो 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहे.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया फाइनल में पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया के लिए हैरी डिक्सन ने सबसे ज्यादा 50 और ओलिवेर पीक ने 49 रनों की पारी खेली. जबकि पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज अली रजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. स्पिनर अराफत मिनहास को 2 विकेट मिले.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement