scorecardresearch
 

2 रन पर ALL OUT हुई पूरी टीम, 1 गेंद में हुआ मैच का फैसला

बीसीसीआई की महिला अंडर-19 सुपर लीग के एक मुकाबले में एक टीम महज 2 रन पर ऑल आउट हो गई. 

Advertisement
X
क्रिकेट
क्रिकेट

दो रन पर किसी टीम का ऑल आउट होना क्रिकेट प्रेमियों को बेहद चौंकानेवाला है. लेकिन यह सच है, केरल स्थित गुंटूर के जेकेसी कॉलेज मैदान पर खेले गए बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे सुपर लीग मैच में नगालैंड की महिला टीम महज 2 रन पर ढह गई. केरल की गेंदबाजों ने यह कारनामा किया.

नगालैंड के ये दो रन 17 ओवर की बल्लेबाजी में बने. जिसमें बल्ले से एक रन आया, जबकि एक रन एक्स्ट्रा का था. पूरी पारी के दौरान 9 बल्लेबाज शून्य पर लौटीं. और जब केरल की टीम जवाबी पारी खेलने आई, तो पहली ही गेंद पर, जो वाइड थी, चौका ठोंककर मैच जीत लिया.

इसका मतलब है कि चेज करते हुए सबसे कम गेंदों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड केरल की टीम ने बना डाला. इससे पहले नेपाल की टीम ने म्यांमार के खिलाफ अगस्त 2006 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ट्रॉफी मुकाबले में दो गेंदों में मैच जीता था. तब म्यांमार की टीम 10 रन पर सिमट गई थी.

Advertisement
Advertisement