कई बड़ी शतकीय पारियां खेल चुके भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का इरादा अब 200 रनों का आंकड़ा पार करने का है. बांग्लादेश के खिलाफ यहां वर्षा बाधित टेस्ट में 150 रन बनाने वाले विजय ने 32 टेस्ट मैचों में छह शतक 139, 167, 153, 146, 144 और 150 बनाए हैं.
विजय ने कहा, 'अब मेरी नजरें दोहरे शतक पर है, मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और हूं. और मुझे लगता है कि का समय है. उसके लिये मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं. उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा, 'जैसा कि मैने पहले कहा है कि आपका शरीर गर्मी और उमस से काफी थक जाता है जिसका असर दिमाग पर पड़ता है. लेकिन अगर आपमें इच्छाशक्ति है तो आप दोहरा शतक बना सकते हैं, और मैं इसके लिये मेहनत कर रहा हूं.
की साझेदारी के बारे में उन्होंने कहा, 'ऐसा कहा जाता है कि सलामी जोड़ी की कामयाबी के लिये उनका आपस में दोस्त होना जरूरी है और मुझे लगता है कि यह एकदम सही है, शिखर और मैं बहुत अच्छे दोस्त है जिससे हमें एक दूसरे का खेल समझने में काफी मदद मिली.'
इनपुट भाषा से