scorecardresearch
 

IPL: 17 साल का ये स्पिनर है पंजाब का 'ट्रंप कार्ड', अश्विन का जीता भरोसा

मुजीब अभी 17 साल के हैं, लेकिन अश्विन ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया है. वे मौजूदा सीजन में किंग्स इलेवन के सभी 7 मैच खेले हैं.

Advertisement
X
मुजीब उर रहमान (BCCI)
मुजीब उर रहमान (BCCI)

किसी खिलाड़ी के विकास में कप्तान की भूमिका अहम होती है. किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच ब्रैड हॉज ने आज कहा कि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (मुजीब जादरान) के बेहतर प्रदर्शन का एक कारण उनका रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व में खेलना भी है.

मुजीब अभी 17 साल के हैं, लेकिन अश्विन ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया है. वे मौजूदा सीजन में किंग्स इलेवन के सभी 7 मैच खेले हैं और 6.51 के इकॉनोमी रेट से 7 विकेट चटकाए हैं.

अश्विन ने यहां तक कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला में आखिरी ओवर में 17 रन के बचाव का जिम्मा इस किशोर को सौंप दिया था तथा वह अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे. उन्होंने इस ओवर में 12 रन ही दिए.

हॉज ने पीटीआई से कहा , ‘मुजीब को इतनी कम उम्र में भी अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है. मैं अश्विन के नेतृत्वकौशल को भी श्रेय दूंगा. वह खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहते हैं. अच्छे नेतृत्वकर्ता युवा खिलाड़ियों को अगले स्तर तक पहुंचाने में मदद करते हैं.’

Advertisement

किंग्स इलेवन के इस सत्र में अब तक के शानदार प्रदर्शन के बारे में हॉज ने कहा, ‘ किंग्स इलेवन पंजाब की इस सत्र में सफलता का राज नीलामी में ही छिपा है. हम नीलामी में एक खास योजना के साथ गए थे, जिस पर हमने अच्छी तरह से अमल किया.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement