scorecardresearch
 

WT20: भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान हार्ट अटैक से फैन की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में वर्ल्ड टी20 मैच देखने के दौरान एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह शख्स इंडिया-बांग्लादेश का मैच देख रहा था. बताया जा रहा है कि हाईवोल्टेज मैच के दौरान उसे सदमा आ गया था.

Advertisement
X
हाईवोल्टेज मैच के दौरान क्रिकेट फैन को लगा सदमा
हाईवोल्टेज मैच के दौरान क्रिकेट फैन को लगा सदमा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में वर्ल्ड टी20 मैच देखते हुए एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह शख्स इंडिया-बांग्लादेश का मैच देख रहा था. बताया जा रहा है कि हाईवोल्टेज मैच के दौरान यह शख्स सदमे में आ गया था.

मुश्फिकुर रहीम के चौकों से लगा सदमा
गोरखपुर के बिस्तौली गांव का रहने वाला ओम प्रकाश टीवी पर देख रहा था. अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन ने उस ओवर में उसे नौ रन ही बनाने दिए. मुश्फिकुर रहीम ने पंड्या की दो गेंदों पर दो चौके लगाएं. इससे ओम प्रकाश सदमे में आ गए.

कुछ मिनटों में तोड़ा दम
ओम प्रकाश ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की. कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. गोरखपुर शिफ्ट होने से पहले मृतक ओम प्रकाश दिल्ली में किराने की दुकान चलाता था. भारत ने ये मैच एक रन से जीत लिया है.

Advertisement
Advertisement