LSG vs DC IPL 2026 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स के 6 विकेट गिरे हैं. अब्दुल समद और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स जहां पांचवें स्थान पर रही थी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7वां स्थान हासिल किया था. दोनों ही टीमें अब मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाने के लिए मैदान पर उतरी हैं. दिल्ली-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करत रहिए...
यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट
ऐसी चल रही है लखनऊ की पारी
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद एडेन मार्करम (11 रन) के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका लगा, जो विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद को पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. आयुष बदोनी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें टी. नटराजन ने आउट किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा, जिन्हें 8 रनों के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया. पूरन के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 65/4 था.
इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चार मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स विजेता बनी. यानी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले तगड़े रहे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स H2H
कुल IPL मुकाबले: 7
लखनऊ ने जीते: 3
दिल्ली ने जीते: 4
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.