गुरुवार रात मिशेल सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स पर चार विकेट से जीत दिलाई. इसके साथ ही 27 साल का यह कीवी ऑलराउंडर अपने दूसरे ही आईपीएल मैच में सुर्खियों में छा गया. चेन्नई ने सेंटनर को 50 लाख रुपये में खरीदा है.
आईपीएल में यह महज दूसरा मौका है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत हासिल की. इससे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो ने किया था. ब्रावो ने आईपीएल-2012 (14 मई) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रजत भाटिया की गेंद पर छक्का जमाया था. तब आखिरी गेंद पर चेन्नई ने 5 विकेट से मैच जीता था.
That roaring final over via
— bishwa mohan mishra (@mohanbishwa)
कमाल के बात है ब्रावो के छक्के से महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए 50वीं जीत हासिल की थी और अब सेंटनर के छक्के से आईपीएल में 100वीं जीत का रिकॉर्ड कायम किया.
आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स- आखिरी गेंद पर छक्के से जीत
ड्वेन ब्रावो vs KKR, 2012 (टी-20 में चेन्नई के लिए अपनी कप्तानी में धोनी की 50वीं जीत)
मिशेल सेंटनर vs RR, 2019 ( आईपीएल में कप्तान के तौर पर धोनी की 100वीं जीत)
मजे की बात है कि दोनों मैचों में आखिरी गेंद पर छक्के से जीत में धोनी उस अंतिम ओवर में बोल्ड हुए. 2012 में धोनी को रजत भाटिया ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया, तब उन्होंने 28 रन बनाए थे. इस बार धोनी बेन स्टोक्स के अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर 58 रन बनाकर बोल्ड हुए.
IPL: जब 20वें ओवर में धोनी हुए बोल्ड
गेंदबाज- बेन स्टोक्स ( RR) 2019 में - मिशेल सेंटनर ने अंतिम गेंद पर छक्का जमाया
गेंदबाज- रजत भाटिया (KKR) 2012 में - ड्वेन ब्रावो ने अंतिम गेंद पर छक्का जमाया