टीम इंडिया के स्टार 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. वह 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी से पहले मसूरी में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मेहंदी और हल्दी की रस्मों का आयोजन किया गया, जहां जश्न का माहौल देखने को मिला.
शुक्रवार (13 मार्च) को आयोजित हल्दी सेरेमनी में कुलदीप के सबसे करीबी दोस्तों में से एक युजवेंद्र चहल ने खूब रंग जमाया. चहल ने अपने दोस्त की शादी के इस खास मौके पर जमकर डांस किया और समारोह में मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया.
यह भी पढ़ें: क्रिकेटर कुलदीप की शादी का जश्न मसूरी में शुरू, दुल्हन वंशिका संग थिरके... युजवेंद्र चहल ने लगाए ठुमके, रिंकू सिंह भी पहुंचे
सोशल मीडिया पर इस हल्दी सेरेमनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में चहल, कुलदीप के चेहरे पर हल्दी लगाते हुए ददिखे. इसके बाद दोनों दोस्तों के बीच मस्ती भरे पल भी देखने को मिले.
इस खास मौके पर चहल ने सिर्फ कुलदीप ही नहीं, बल्कि उनकी होने वाली पत्नी वंशिका को भी हल्दी लगाई. दोनों के साथ उन्होंने जमकर मस्ती की, जिससे समारोह का माहौल और भी खुशनुमा हो गया.
Yuzvendra Chahal applying haldi to Kuldeep Yadav and his wife Vanshika during the haldi ceremony before the wedding. 💛🫂
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026
Yuzi is applying haldi to everyone now we’ll have to see when it will be his turn. 😂❤️ pic.twitter.com/PW9ci5V3e8
कुलदीप और चहल की दोस्ती क्रिकेट मैदान पर भी काफी चर्चित रही है. दोनों की जोड़ी कुलचा (कुलदीप और चहल) के नाम से जानी जाती थी. हल्दी सेरेमनी में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप और युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी नजर आए. सभी ने मिलकर इस समारोह को यादगार बना दिया.
अब 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. उससे पहले उनकी मेहंदी और हल्दी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
लखनऊ में होगा कुलदीप का रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी,यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में होगा. जहां क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.
कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका चड्ढा कौन
कुलदीप ने 4 जून जून 2025 को को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंशिका से सगाई की थी. कुलदीप और वंशिका की बात की जाए तो दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया. वंशिका का जन्म और पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ.वंशिका वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में अपनी हायर एजुकेशन कंपलीट करने के बाद वहीं नौकरी कर रही हैं.