scorecardresearch
 

अपनी टीम KKR का हौसला बढ़ाने पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह का इस बार हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने वह इडेन गार्डन मैदान पहुंचना नहीं भूले.

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

बॉलीवुड स्टार भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह का इस बार हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने वह इडेन गार्डन मैदान पहुंचना नहीं भूले.

आईपीएल के आठवें संस्करण में ईडेन गार्डन पर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान शाहरुख ने ट्वीट कर अपनी टीम के लिए समर्थन जताया. कोलकाता की टीम गत विजेता है और इस बार भी उसे खिताबी दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. शाहरुख वैसे भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते.

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अपने शहर कोलकाता में हूं. मुझे यहां आना पसंद है. उम्मीद है आप सब भी ईडेन गार्डन मैदान पर मौजूद होंगे. इतने सारे बच्चों के साथ यहां आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मैं नर्सरी से लेकर माध्यमिक कक्षा के बच्चों का टीचर हूं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement