भारतीय कप्तान विराट कोहली जिस बल्ले से शतक जमाते थे, जिस बल्ले से वो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे, उन्होंने वही बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दान में दे दिया है. विराट कोहली ने अपना खास बल्ला क्रिस गेल फाउंडेशन को दान किया है. क्रिस गेल फाउंडेशन ने ट्विटर पर बल्ले के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. विराट ने अपना ये बल्ला नीलामी के लिए फांउडेशन को दिया है ताकि इसकी नीलामी की रकम से फाउंडेशन की मदद की जा सके.
Huge thanks to and his donation of one of his favourite bats! Attend the dinner and bid
— ChrisGayleFoundation (@ChrisGayleFdn)
लंदन में नीलाम होगा विराट का बल्ला
विराट ने नीलामी के लिए दिए अपने बल्ले पर एक खास पैगाम भी लिखा है. विराट ने लिखा, ‘ये बल्ला मेरे खास बल्लों में से एक है और मैं इसे क्रिस गेल फाउंडेशन को सौंप रहा हूं. मेरी शुभकामनाएं फाउंडेशन के साथ है.’ भारतीय कप्तान ने बल्ले पर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं. आपको बता दें विराट का ये बल्ला लंदन में 6 जून को नीलाम किया जाएगा. इस दौरान टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही होगी. बल्ले की नीलामी कार्यक्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन, सिक्सर किंग युवराज सिंह और दूसरे क्रिकेटर भी मौजूद रहेंगे.
इस सीजन निराशाजनक रहा RCB का प्रदर्शन
विराट और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस आईपीएल में रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं लेकिन इस बार ये दोनों ही बल्लेबाज अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके. टीम इस बार 14 मैचों से में 3 मैच ही जीत पाई. टीम के खराब प्रदर्शन के लिए विराट कोहली ने माफी भी मांगी थी. विराट ने ट्विटर पर लिखा था “आप सभी ने इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए धन्यवाद. हम इस बार अपने स्तर के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं.”
Thanks to the fans for all the unconditional love and support this season as well. Sorry we couldn't play up to our standards.
— Virat Kohli (@imVkohli)