scorecardresearch
 

CSK की कप्तानी करेंगे संजू सैमसन? IPL के बीच अश्विन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. संजू सैमसन ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. संजू सैसमन एमएस धोनी की अनुपस्थिति में सीएसके के लिए विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे हैं.

Advertisement
X
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके हैं. (Photo: ITG)
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके हैं. (Photo: ITG)

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. अश्विन का मानना है कि संजू भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि संजू को किसी और की विरासत संभालने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए.

रविचंद्रन अश्विन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'यह प्रक्रिया काफी समय पहले शुरू हो चुकी थी. जब रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी, तभी से फ्रेंचाइजी में बदलाव की शुरुआत हो गई थी.' हालांकि, जडेजा का कप्तानी कार्यकाल ज्यादा सफल नहीं रहा और बाद में जिम्मेदारी फिर से महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चली गई थी.

इसके बाद पिछले दो-तीन सालों में ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई है. आर. अश्विन का मानना है कि अब धीरे-धीरे अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे लाने का समय आ गया है. इसी दौरान अश्विन ने संजू सैमसन का नाम लिया. अश्विन ने कहा कि वह कोई ज्योतिषी नहीं हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि किसी समय संजू चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जरूर करेंगे.

Advertisement

हर खिलाड़ी की अपनी पहचान: अश्विन
हालांकि, रविचंद्रन अश्विन ने यह भी कहा कि संजू को किसी बड़े खिलाड़ी की जगह लेने या उनकी विरासत को ढोने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उनका इशारा साफ तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की विरासत की तरफ था. अश्विन के मुताबिक, 'हर खिलाड़ी की अपनी अलग पहचान होती है और संजू को भी अपनी कप्तानी और अपने खेल के जरिए अपनी अलग छाप छोड़नी चाहिए.'
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का ये बड़ा अवॉर्ड

उन्होंने कहा कि अक्सर खिलाड़ी किसी दूसरे के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश में अपनी असली पहचान खो देते हैं, लेकिन संजू सैमसन को ऐसा नहीं करना चाहिए. अश्विन कहते हैं, 'संजू को अपनी शैली में जीना और खेलना चाहिए. उन्हें किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है. अगर वह कप्तानी करते हैं, तो वह अपनी अलग सोच और अपने तरीके से टीम को आगे बढ़ा सकते हैं.'
'यह भी पढ़ें: ...जब 14 साल के संजू सैमसन से मिले थे 'अंकल' थरूर, कर दी थी 'अगला धोनी' वाली भविष्यवाणी

इस बीच संजू सैसमन ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में शानदार वापसी की है. सीजन की शुरुआत में वह संघर्ष करते नजर आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसने सीएसके को बड़ी जीत दिलाई. इसके बाद अगले मुकाबले में भी 32 गेंदों पर 48 रन बनाए और अच्छी लय में नजर आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement