scorecardresearch
 

त‍िलक वर्मा पर क्यों चीखे हार्द‍िक पंड्या? सामने आई सच्चाई, VIDEO

आईपीएल 2026 में हार्द‍िक पंड्या और त‍िलक वर्मा के बीच मैदान पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या तिलक पर काफी एनीमेटेड अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर कई लोगों को लगा कि कप्तान बल्लेबाज पर नाराज हैं. जान‍िए पूरे मामले की सच्चाई...

Advertisement
X
क्या हार्द‍िक और त‍िलक के बीच तनातनी हुई, इस सवाल का जवाब सामने आ गया है(Photo: PTI )
क्या हार्द‍िक और त‍िलक के बीच तनातनी हुई, इस सवाल का जवाब सामने आ गया है(Photo: PTI )

आईपीएल 2026 में त‍िलक वर्मा ने अपने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार अंदाज में वापसी की और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इतिहास रच दिया. हार्द‍िक पंड्या के एक मिड-मैच मैसेज के बाद तिलक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोक दिए,

जो MI के लिए IPL में सबसे तेज शतकों में से एक बन गया. हालांकि त‍िलक वर्मा और हार्द‍िक पंड्या के बीच ब्रेक्स के दौरान जो बाचतीत हुई उसको देखकर ऐसा लगा कि दोनों में कुछ व‍िवाद हुआ है, लेकिन अब मामले की सच्चाई सामने आ गई है. 

गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में शुरुआत तिलक के लिए आसान नहीं थी. उन्होंने अपनी पहली 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाए और टीम दबाव में थी. मुंबई इंड‍ियंस के विकेट लगातार गिर रहे थे, क्व‍िंटन ड‍िकॉक, सूर्यकुमार यादव और अन्य बल्लेबाज जल्दी आउट हो चुके थे. 14वें ओवर तक MI का स्कोर 103/4 था और तिलक संघर्ष करते दिख रहे थे.

इसी दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में हार्दिक पांड्या ने तिलक से पिच पर आकर जोश से बात की. ज‍िसे बाहर देखकर ऐसा लगा कि दोनों में तल्खी है. सोशल मीडिया पर इस बातचीत का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया. हालांकि बाद में यही 'हॉट टॉक' मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 

Advertisement

उस बातचीत के बाद तिलक का अंदाज पूरी तरह बदल गया. उन्होंने अगली 23 गेंदों में 82 रन ठोक डाले. उनकी पारी में 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. आखिरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपना पहला IPL शतक पूरा किया और टीम को 199 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: आंधी बनकर आया, GT को उड़ाया... कौन हैं अश्व‍िनी कुमार, जो IPL 2026 में बने MI के ट्रम्प कार्ड

मैच के बाद हार्दिक ने उस बातचीत का खुलासा करते हुए कहा-मैंने तिलक से कहा कि उनके पास जो टैलेंट है, उसमें उन्हें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. बस गेंद देखो और शॉट खेलो. यह उनके, टीम और पूरे ग्रुप के लिए जरूरी था. 
यह भी पढ़ें: पहला ओवर, पहली गेंद, पहला वार... गेमचेंजर जसप्रीत बुमराह ने पलट दी मुंबई इंड‍ियंस की IPL में कहानी

तिलक की इस पारी का असर सिर्फ स्कोर तक सीमित नहीं रहा. इसने पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर GT को झटका दिया, जबकि अश्व‍िनी कुमार ने 4/24 के आंकड़े के साथ मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026 Highlights: लगातार 4 मैच की हार के बाद मुंबई को मिली जीत, गुजरात को 99 रनों से रौंदा, तिलक का शतक

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई और मुंबई इंड‍ियंस ने 99 रन से शानदार जीत दर्ज की. यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए सीजन में नई शुरुआत की तरह मानी जा रही है. तिलक वर्मा के नाबाद 101 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया. MI ने 199/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में GT 100 रन पर ऑलआउट हो गई. अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लेकर जीत पक्की की. इस जीत से MI का हार का सिलसिला खत्म हुआ.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement