campaign for TN Assembly election to end today 21 April 2026 (File Photo-PTI) तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर प्रचार का शोर आज (मंगलवार), 21 अप्रैल शाम को थम जाएगा. दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग (EC) के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के साथ सभी तरह की सार्वजनिक रैलियों और राजनीतिक रोड शो पर रोक लग जाती है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी. वहीं, तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है.
चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें....
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की डीएमके सत्ता में है.2021 में डीएमके गठबंधन ने 133 सीटें जीती थीं. मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच है.एआईएडीएमके के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) का बीजेपी के साथ गठबंधन है, जो डीएमके के लिए चुनौती बन रहा है.
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सत्ता में है. बीजेपी के राज्य नेता सुवेंदु अधिकारी विपक्ष की अगुवाई कर रहे हैं. 2021 में टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं. ममता अब भी 226 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा कर रही हैं.
विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु और बंगाल में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर आज (मंगलवार) शाम को थम जाएगा. दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग (EC) के नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां और राजनीतिक प्रचार प्रतिबंधित होंगे.
23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बंगाल की 142 सीटों पर मतदान होगा.चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.