scorecardresearch
 

36 साल के भुवनेश्वर बने RCB के सबसे बड़े मैच विनर, गेंद के बाद बल्ला भी बोला, टीम इंडिया में वापसी तय!

भुवनेश्वर कुमार का जादू आईपीएल 2026 में सिर चढ़कर बोल रहा है. भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं. मौजूदा सीजन में तो वो विकेटों का अंबार लगा रहे हैं. यही नहीं भुवी जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे रहे.

Advertisement
X
भुवी का लाजवाब प्रदर्शन जारी... (Photo: ITG)
भुवी का लाजवाब प्रदर्शन जारी... (Photo: ITG)

भुवनेश्वर कुमार एक समय भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज माने जाते थे. भुवी ने अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार खेल दिखाकर ये साबित कर दिया है कि उनकी धार अभी खत्म नहीं हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए 36 साल के भुवनेश्वर कुमार लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके चलते अब टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांग भी तेज होती जा रही है.

10 मई (रविवार) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि विपक्षी टीम की पूरी बल्लेबाजी लाइनअप हिल गई. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके. भुवी ने रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को आउट कर मैच पूरी तरह आरसीबी की तरफ मोड़ दिया. इतना ही नहीं, आखिरी ओवर में उन्होंने बल्ले से छक्का लगाकर टीम की जीत भी तय कर दी.

यह भी पढ़ें: 4 विकेटों से मचाया कहर… फिर आखिरी ओवर में छक्का! भुवी बोले- असली मजा तो इसमें आया

इस शानदार प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में फिर से पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं. अब तक उन्होंने 11 मैचों में 7.46 की इकोनॉमी रेट से 21 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर जैसा खेल दिखा रहे हैं, ऐसे में वो यदि सीजन के अंत में भी पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार रखें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

भुवी हर फेज में गेंद से असरदार
भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह मैच के हर फेज में असरदार साबित हो रहे हैं. पावरप्ले में 12 विकेट लिए वो भी लगभग 7 की इकोनॉमी रेट से. पावरप्ले में भुवी ने 51% से ज्यादा डॉट बॉल डाली हैं. मिडिल ओवर में भुवी ने 7 ओवर में सिर्फ 59 रन दिए और 2 विकेट झटके. डेथ ओवर में भुवी ने 7 विकेट लेने के लिए सिर्फ 94 रन लुटाए हैं. यानी नई गेंद हो, बीच के ओवर्स हों या डेथ- भुवी हर जगह खतरनाक नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से नाराज हैं कप्तान हार्दिक पंड्या? इंस्टाग्राम एक्टिविटी से बढ़ीं अटकलें

आईपीएल में कई युवा तेज गेंदबाजों की चर्चा हो रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि भुवनेश्वर कुमार अभी भी सबसे ज्यादा असरदार भारतीय गेंदबाजों में शामिल हैं. जहां प्रिंस यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) ने 16 विकेट झटके हैं और अंशुल कम्बोज (चेन्नई सुपर किंग्स) के नाम पर 19 विकेट दर्ज हैं. वहीं भुवी 21 विकेट लेकर सबसे आगे खड़े हैं और उनकी इकोनॉमी रेट भी बेहतर है.

कब खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच?
भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए मैच खेला था लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अब सवाल उठने लगा है कि क्या चयनकर्ता उन्हें फिर से मौका देंगे. भारत का व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर, जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड और बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए भुवी जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत टीम को पड़ सकती है. भुवी ने भारत के लिए 229 इंटरनेशनल मैचों में 294 विकेट लिए हैं और 1171 रन भी बनाए.

Advertisement

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर कुमार को दूसरा मौका देना चाहेंगे? लेकिन एक बात साफ है- आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से भुवी ने यह साबित कर दिया है कि वह अभी भी बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी हैं और टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement