scorecardresearch
 

IPL 2026 में नया ट्विस्ट, 10 ओवर के बाद आया 'नई गेंद'का नियम, किसे होगा फायदा?

IPL 2026 में गेंद बदलने का नया नियम लागू हुआ है. अब दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकती है. यह नियम केवल एक बार लागू होगा और ओवर खत्म होने के बाद ही अनुरोध किया जा सकेगा. अंपायर समान घिसावट वाली गेंद देंगे.

Advertisement
X
IPL 2026 में गेंद बदलने का नया नियम लागू, मैच पर पड़ेगा सीधा असर (Photo: PTI)
IPL 2026 में गेंद बदलने का नया नियम लागू, मैच पर पड़ेगा सीधा असर (Photo: PTI)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026) से जुड़ा एक बड़ा नियम सामने आया है, जो मैच के दौरान गेंद बदलने को लेकर है. अब खासतौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को एक अतिरिक्त फायदा मिलेगा. 

नियम के मुताबिक, अगर खेल के दौरान गेंद खो जाती है, मिल नहीं पाती या अंपायर को लगता है कि वह अब खेलने लायक नहीं रही, तो उसे बदला जाएगा.  लेकिन नई गेंद बिल्कुल नई नहीं होगी, बल्कि वही हालत (wear & tear) वाली होगी जैसी पुरानी गेंद की थी.गेंद बदलने पर अंपायर बल्लेबाज और फील्डिंग कप्तान दोनों को इसकी जानकारी देंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में सख्ती, मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित, नहीं माने नियम तो BCCI ठोकेगा जुर्माना

क्रिकबज की खबर के मुताब‍िक- सबसे बड़ा बदलाव यह है कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम का कप्तान अब 10 ओवर पूरे होने के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकता है. यह नियम खासतौर पर शाम के मैचों के लिए लागू होगा और इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि ड्यू (ओस) है या नहीं है, कुल म‍िलाकर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. 

Advertisement

हालांकि, यह मांग केवल एक बार ही की जा सकती है और इसे ओवर के खत्म होने के बाद ही रखा जा सकता है, ओवर के बीच में नहीं. अंपायर इस स्थिति में गेंद को उसी तरह की दूसरी गेंद से बदलेंगे, जिसमें समान घिसावट हो. 

यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कितने ख‍िलाड़ी अब तक IPL में आए? टेंशन में PCB, देखें पूरी ल‍िस्ट

इसके अलावा, अंपायरों के पास पहले से ही यह अधिकार है कि वे मैच के दौरान किसी भी समय अपने विवेक से गेंद बदल सकते हैं.  इस नए नियम से खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीमों को मदद मिल सकती है, जहां अक्सर ओस की वजह से गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement