मौजूदा आईपीएल के 13वें मैच में (केकेआर) ने दिल्ली डेयर डेविल्स को 71 रनों से मात दी. केकेआर के कैरेबियाई धुरंधर आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में 12 गेंदें खेलीं और तूफानी 41 रन बनाए, जिसमें चौका तो एक भी नहीं, लेकिन छह छक्के जरूर शामिल रहे.

उल्लेखनीय है कि रसेल ने अपनी पारी के सभी 6 छक्के एक ही गेंदबाज को लगाए. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 9 गेंदें (1, 6, 2, 6, 6, 6,1, 6, 6) खेलीं और ईडन गार्डन्स पर सनसनी फैला दी. इसके साथ ही शमी ने आईपीएल के एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. आईपीएल में ड्वेन ब्रावो और केसी करिअप्पा ने भी एक ही पारी के दौरान एक ही बल्लेबाज को छह छक्के लुटाए हैं.
MUST WATCH: turns presenter and tries to decode 's magic at Eden. P.S. Mr. what did you think about DK's skills as an anchor? Feedback is welcome
Full Video here:
— IndianPremierLeague (@IPL)
आईपीएल के इतिहास की किसी एक पारी के दौरान किसी बल्लेबाज द्वारा एक ही गेंदबाज को सर्वाधिक छक्के (6) जड़ने की बात करें, तो रसेल ने दूसरी बार यह कारनामा किया है. इससे पहले 10 अप्रैल को उन्होंने इसी आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो की 14 गेंदों में 6 छक्के जड़कर नाबाद 88 रन बनाए थे.
अब तक आईपीएल की एक पारी के दौरान तीन बार एक ही बल्लेबाज ने एक ही गेंदबाज को 6-6 छक्के जड़े हैं.
6 छक्के विराट कोहली vs केसी करिअप्पा, 2016 (14 गेंद)
6 छक्के रसेल vs ड्वेन ब्रावो, 2018 (14 गेंद)
6 छक्के रसेल vs शमी, 2018 (9 गेंद)