इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-9 में आज (4 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 211 रनो का टारगेट दिया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए.
गुजरात टाइटन्स की इस सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने तीन विकेट से हरा दिया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से धूल चटाई थी. गुजरात-राजस्थान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
यह भी पढ़ें: गुजरात-राजस्थान की अहमदाबाद में भिड़ंत, देखें बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वैभव को कप्तान राशिद खान ने अपनी फिरकी में फंसाया. वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े.
यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. यशस्वी को कगिसो रबाडा ने एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया. कप्तान रियान पराग (8 रन), शिमरॉन हेटमायर (18 रन) और डोनोवन फरेरा (1 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके.
विकेटों के पतन के बीच ध्रुव जुरेल क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने शानदार पारी खेली. जुरेल ने पांच छक्के और पांच चौके की मदद से 42 गेंदों पर 75 रन बनाए.
इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी राशिद खान ने संभाली. नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में अकड़न के चलते चयन के लिए अनुपलब्ध थे.
इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 8 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 6 मैचों में जीत हासिल की. जबकि राजस्थान रॉयल्स को केवल 2 मैचों में सफलता हाथ लगी.
गुजरात vs राजस्थान H2H
कुल IPL मैच: 8
गुजरात ने जीते: 6
राजस्थान ने जीते: 2
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.